Breaking दतिया

अखिल भारतीय क्षत्रिय दांगी समाज युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरू दांगी का निवाड़ी में हुआ भव्य स्वागत

अखिल भारतीय क्षत्रिय दांगी समाज युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरू दांगी का निवाड़ी में हुआ भव्य स्वागत
—————————————-
दतिया। अखिल भारतीय दांगी समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरू दांगी का निवाड़ी दांगी समाज के लोगों ने पुष्पहार पहनाकर भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरू दांगी ने सभी युवाओं में भरा जोश उन्होंने कहा मैं इस पद पर हूं लेकिन मुझे पद की कोई लालसा नहीं है, पद्म मुझसे पहले भी किसी के पास रहा होगा और मेरे बाद किसी के पास रहेगा, लेकिन मुझे जो दायित्व समाज के लोगों ने दिया है मैं सदेव कंधे से कंधा मिलाकर मिलाकर समाज के हर सुख दुख में आपका साथ चलूंगा। समाज के सभी लोगों ने तालियों की गूंज से धीरू दांगी का स्वागत किया। और इसी मौके पर उन्होंने युवा दांगी जिलाध्यक्ष निवाड़ी मै अमित दांगी पिता मन्नू दांगी को निवाड़ी का जिला अध्यक्ष, युवा प्रदेश अध्यक्ष JD ठाकुर
दांगी समाज की अनुशंसा से घोषित किया। और निवाड़ी जिले के दांगी समाज के प्रभारी के रूप में बलवीर दांगी उर्फ बल्लू दांगी को निवाड़ी का प्रभारी घोषित किया। स्वागत की श्रंखला में नरेंद्र दांगी पार्षद, भैया लाल दांगी, चंद्रपाल दांगी, राम जी दांगी, बालाराम दांगी, सूरज दांगी, राकेश दांगी, अरविंद सचिन दांगी सज्जन दांगी, प्रशांत दांगी सैकड़ों युवाओं ने माला पहनाकर ठाकुर धीरू दांगी का स्वागत किया।

hindustan