Breaking दतिया

जिगना पुलिस ने जुआ फंड पर मारा छापा, ताश पत्ते व नगदी सहित 8 जुआरी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

जिगना पुलिस ने जुआ फंड पर मारा छापा, ताश पत्ते व नगदी सहित 8 जुआरी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
———————————————————-
दतिया।जिगना पुलिस ने जुआ फंड पर मारा छापा, ताश पत्ते व नगदी सहित 8 जुआरी गिरफ्तार, जिगना पुलिस की कार्यवाही होने से क्षेत्र में मचा हड़कंप। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य व एसडीओपी बडोनी दीपक नायक के निर्देशन में लगातार जिगना पुलिस द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाहीया की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर से ग्राम सिकंदरा में वीरा ढाबा के पास चल रहे जुआ पर जिगना पुलिस ने दबिश दी। जिसमें 8 जुआरी पकड़े जिनके कब्जे से नगदी 5,900 रू. एवं 1 ताश की गड्डी जप्त कर सभी के ऊपर 13 जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई। जुआं फंड से वकील पुत्र शोभाराम यादव निवासी ग्राम जोहरिया, बृजेश पुत्र करण सिंह यादव निवासी ग्राम जोहरिय, हुकुम सिंह पुत्र मुलायम सिंह यादव निवासी ग्राम जोहरिया,
चंदन सिंह पुत्र भालू यादव निवासी जोहरीया, राम सिंह पुत्र श्यामलाल अहिरवार निवासी ग्राम कटीली, अरविंद पुत्र वीरसिंह अहिरवार निवासी ग्राम कटीली,अजय पुत्र सोनीराम अहिरवार निवासी ग्राम कटीली,
करण सिंह यादव पुत्र सिरनाम सिंह निवासी ग्राम जौहरिया को गिरफ्तार किया।उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी जिगना उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रधान आरक्षक नरेश छाबई ,आर. राजीव दुबे,आर. धर्मेंद्र यादव, आर. दीपेश अमर, आर. राघवेंद्र सिकरवार, आर. देवेश शर्मा ,आर. रवि कुशवाह,आर, धर्मेन्द्र यादव, राघवेन्द्र सिकरवार की अहम भूमिका रही।

hindustan