Breaking दतिया

धनतेरस के दिन सोना चांदी बर्तन पर कम, ऑटो मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हुई धन वर्षा

धनतेरस के दिन सोना चांदी बर्तन पर कम, ऑटो मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हुई धन वर्षा
—————————————-
धनतेरस पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़, करीब दस करोड़ से अधिक का व्यापार : धनतेरस से शुरू हुआ पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व
—————————————-
दतिया। धनतेरस से पांच दिवसीय दीपावली पर्व शुरू हो गया। धनतेरस से प्रारंभ हुए दीपावली के पहले दिन धनतेरस धन्वंतरि पर्व पर शहर के बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। जिसके चलते शहर में करीब दस करोड़ के व्यापार होने का अनुमान है। वही बताया जा रहा है कि कोरोना की मार एवं अतिवृष्टि से बर्बाद हुए किसान बाजार में वहुत कम संख्या में खरीदारी के लिए आया है। जिससे बाजार का खरीदारी का आंकड़ा कम ही रहा है। वही जिले की बात की जाए तो सभी व्यापार को मिला कर करीब 15 से 20 करोड़ का व्यापार होने का अनुमान बताया जा रहा है। धनतेरस पर सिर्फ शहरवासियों ने ही धनतेरस की खरीदारी की है, वही मध्यवर्गीय ने जरूरत के हिसाब से ही समाना खरीदा ओर त्योहारों की औपचारिकता की है। हम आपको को बता दे कि इस बार मंहगाई की मार ने भी बाजार का मिजाज बिगाड़े रखा है। बाजार में ग्राहकी ओर खरीदी के अनुसार सराफा बाजार में करीब दो करोड़ का व्यापार होना बताया जा रहा है। वही ऑटो मोबाइल दुकान पर पेट्रोल डीजल मंहगा होने के बाबजूद भी 6 से 7 करोड़ का व्यापार हुआ है। वही बर्तन 50 लाख, कपड़ा 25 से 30 लाख, इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार दो करोड़ के करीब रहा है। अन्य में सभी सामान 50 लाख की खरीदारी की गई है। छोटे खरीदारों ने चांदी के सिक्के खरीदे ओर घर जाकर धन्वंतरि देवता की पूजा अर्चना की। नरख एवं रूप चौदस मनाई।

*पटाखों का बाजार गुलजार, शुरू हुआ व्यापार*

पांच दिवसीय दीपावली पर्व के चलते धनतेरस के दिन पटाखों का बाजार गुलजार हो चुका है ओर व्यापारियों का व्यापार शुरू होने लगा है। जिला प्रशासन द्वारा लॉटरी सिस्टम के तहत आवंटित की गई पटाखों की दुकानों को लायसेंसी विक्रेताओं द्वारा पटाखों की दुकानों को लगाना ओर सजाना शुरू कर दिया। यह आतिशबाजी की दुकाने स्थानीय लाला का तालाब पर सभी सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगाई है वही नगर पालिका ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर टैंकर ओर पानी की व्यवस्था कर रखी है। लाला का तालाब पर करीब सौ से अधिक दुकानें संचालित की गई है। आतिशबाजी विक्रेताओं द्वारा बताया गया है की महंगाई के चलते पटाखों का बाजार कम चलने की संभवाना जताई जा रही, लेकिन फिर भी दुकानदार अच्छे व्यापार की उम्मीद कर रहे है। धनतेरस की मान्यता एवं परम्परा के अनुसार वर्तन की दुकान से बर्तन खरीदे। धनतेरस से बाजार में भीड़ हो गई है और लोग दीपावली की खरीदारी करने लगे है। जिससे बाजार में लोगो की भीड़ रही है। वही प्रशासन के राजस्व निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव ने प्रत्येक पटाखों की दुकानों पर चाइना एवं नुकसानदायक पटाखों को देख रेख की। जिस दुकान पर भी नुकसानदायक पटाखे मिले, उन्हें हटवाया गया एवं विक्रय प्रतिबंध किया।

hindustan