Breaking दतिया

गल्ला मंडी में फायरिंग कर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट पुलिस जांच में जुटी

दतिया कृषि उपज मंडी में बीते शुक्रवार की रात करीब साढ़े नो बजे धर्म कांटे पर ट्रैक्टर लगाने को लेकर 2 किसानों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की मारपीट कर हवाई फायर कर दहशत फैलाई और मौके से फरार हो गए। वहीं घटना के बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

22 वर्षीय घायल दिलीप पिता सुरेश दांगी निवासी बहादुरपुर ने बताया कि, वह बीते रोज अपनी धान की फसल को बेचने के लिए दतिया कृषि उपच मंडी गया हुआ था। यहाँ व्यापारियों की डांग होने के बाद वह मण्डी में स्थित धर्म काटे पर फसल की तोल के लिए पहुँचा। जहाँ काटे पर ट्रेक्टर लगाने को लेकर महाराजपुरा गांव निवासी कल्ले गुर्जर और रामविहारी दांगी से विवाद हो गया। इस के बाद दोनों ने अपने कुछ अज्ञात साथियो के साथ मिलकर दिलीप की मारपीट कर हवाई फायर कर दिया और मोके से भाग निकले। इस के बाद मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ युवक का उपचार जारी। साथ ही पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

घायल युवक का आरोप है, उसके ₹50000 भी छुड़ाए गए हैं

hindustan