Breaking दतिया

राष्ट्र आज अपने महान नेतायों को कर रहा है नमन – घनश्याम सिह सरदार पटेल एवं इंदिरा गांधी कांग्रेस के साथ साथ राष्ट्र की धरोहर है – विधायक श्री सिंह

राष्ट्र आज अपने महान नेतायों को कर रहा है नमन – घनश्याम सिह
सरदार पटेल एवं इंदिरा गांधी कांग्रेस के साथ साथ राष्ट्र की धरोहर है – विधायक श्री सिंह


शहर कांग्रेस से आयोजित किया सरदार पटेल जयंती एवं इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम
दतिया! देश का आधार होता है एकता और अखंडता, सरदार पटेल भारत की एकता के सूत्रधार थे, उन्होंने देश की आजादी और उनके बाद देश को एकजुट करने में अहम् भूमिका निभाई। वे साम्प्रदायिक ताकतों के धुर विरोधी थे,उन पर वे आजीवन प्रतिवंध लगाना चाहते थे। इसलिये उन्हें लोह पुरुष कहा जाता है, वही उनके ही पद चिन्हों पर चली पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी देश ही नही विश्व के लिए आदर्श बनी । राष्ट्र आज अपने महान नेतायों को आज नमन कर रहा है उक्त उदवोधन शहर ब्लॉक् कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष दीपेंद्र पुरोहित द्वारा आयोजित सरदार पटेल जयंती एवं पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम सिंह ने दिया।
विधायक श्री सिंह ने आगे कहा कि इंदिरा गांधी भारत की प्रथम महिला प्रधान मंत्री एक ऐसी महिला जो न सिर्फ भारत की राजनीती पर छाई रही बल्कि पूरी दुनिया के राजनीती पर खुद का प्रभाव छोड़ गईं। उन्होंने कहा था कि ‘ डरपोक लोग लोग एक दिन धरती पर कब्ज़ा जरूर कर सकते है, लेकिन शीर्षक कभी नही बन सकते। इस देश के मान सम्मान का परचम लहराने में इंदिरा जी शीर्ष नेतृत्व में से एक थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष अन्नू पठान ने की एवं संचालन शहर ब्लॉक अध्यक्ष दीपेंद्र पुरोहित ने किया। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से नाहर सिंह यादव,पंजाब सिंह यादव, ऊषा नाहर, अजय शुक्ला, जितेंद्र सिंह पठारी, शम्भू गोस्वामी,सुनील कुशवाह आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर गफ्फार खान, बी के नामदेव,रामकुमार मोंगिया,के पी यादव,कप्तान सिंह यादव,सत्यम गुप्ता,शहजाद खान,दीपक दरोगा,अंकित जैन, जगदंबिका प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी उपस्थित जनों ने अपने महान नेताद्वव को सादर पुष्पांजलि अप्रित की थी।

hindustan