टीकाकरण के क्षेत्र में प्रदेश ने रचा इतिहास – स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी
—————————————-
दतिया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी ने एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कक्ष मंे उपस्थित होकर मुख्यमंत्री चौहान को जानकारी देते हुए बताया कि हमारे प्रदेश में 18 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक के लोगों ने इस अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेकर सहभागिता निभाई है। जिससे आज प्रदेश भर में 7 करोड़ वैक्सीन के डोज पूर्ण हुए है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी जिले के कलेक्टर, एसपी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकारों बंधुओ का भी भरपूर सहयोग मिला है। जिससे हमारे प्रदेश ने टीकाकरण के मामले मेें एक नया इतिहास रचा है। न्होंने सभी के सहयोग करने के लिए बहुत-बहुत बधाई भी दी। उनहोंने कहा कि मुझे पूर्ण रूप से उम्मीद है कि आगे भी इस अभियान को पूर्ण करने में सभी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में कलेक्टर संजय कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया कमलेश भार्गव, मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ. राजेश गौर, सिविल सर्जन डॉ. केसी राठौर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. डीके सोनी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों, के साथ चर्चा करते हुए संबोधित किया कि हमें बड़े गर्व के साथ कहना पड़ा है कि पूरे भारत में हमारे प्रदेश ने सबसे ज्यादा कोरोना डोज 7 करोड़ पूरे किए है। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकारों एवं धर्मगुरूओं, सहयोगियों को इस कार्य को पूर्ण करने के लिए बहुत-बहुत बधाई दी।




