Breaking दतिया

जिला कलेक्टर को लिखा खुला पत्र,अतिवर्षा से बर्वाद हुई धान की फसल का मुआवजा तत्काल दे प्रशासन- दामोदर सिंह यादव

जिला कलेक्टर को लिखा खुला पत्र,अतिवर्षा से बर्वाद हुई धान की फसल का मुआवजा तत्काल दे प्रशासन- दामोदर सिंह यादव
——————————————————-
दतिया।एक दिवसीय दतिया प्रवास पर आए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव से पार्टी के तीनो विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने मुलाकात कर यादव को आप बीती सुनाई। कांग्रेसी पदाधिकारियों ने अतिवर्षा से पूर्ण रूप से बर्वाद हुई धान की फसल का तत्काल प्रभाव से मुआवजा मिलने की बात की तथा मांग पूरी न करने पर प्रशासन के खिलाफ उग्र आन्दोलन की भी रणनीति बनाई। इस विषय में सेंवढ़ा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि केशव यादव ने दतिया कलेक्टर को खुला पत्र लिखकर मांग की है कि अतिवृष्टि से सम्पूर्ण जिले में धान की फसल पूर्ण रूप से चैपट हो गई है। इसलिए तीन दिन के अन्दर प्रति बीघा 20 हजार रूपये देने की मांग की।इस अवसर किसान नेता दामोदर सिंह यादव ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि अक्सर यह देखने में आता है कि हम जब भी कोई आन्दोलन तहसील मुख्यालय पर करते है तो प्रशासन हल्के में लेता है इसलिए इस बार अगर किसानों को तीन दिन के भीतर मुआवजा नहीं दिया गया तो सम्पूर्ण जिले से दस हजार किसान एकत्रित कर कलेक्टर आॅफिस की तालाबंदी की जावेगी। कांग्रे्रस उपाध्यक्ष ने कहा कि खुद को किसान पुत्र कहने वाले मुख्यमंत्री को किसानों पर तरस खाना चाहिए क्याें कि आज किसान पूरी तरह बर्वाद हो चुका है और मुख्यमंत्री झूठी घोषणाऐं कर रहे हैं। किसान को उनका हक नहीं मिला तो हम सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।
इस अवसर पर शिवुपरी से आये राधिका मोहन स्वामी जी, आनंद महाराज दतिया विधानसभा क्षेत्र के किसान नेता अमित राजपूत, रामदास उत्साही, अमरिश बाल्मिक, घनेन्द्र पटेल, रामदास उत्साही, मानवेन्द्र कुशवाहा, लोकेन्द्र यादव भाण्डेर विधानसभा क्षेत्र के किसान नेता प्रभू दयाल जोहरे, गुड्डन यादव परासरी, लला यादव धमना, अशोक श्रीवास्तव जिला मीडिया प्रभारी गनपत शाक्य, निरवेन्द्र सिंह कौरव एवं सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के किसान नेता जयराम पलैया, राजेन्द्र रावत, कैलाश रावत, मुलु गुप्ता, धर्मेन्द्र यादव सहित कई किसान नेता मौजूद रहें।

hindustan