बारिश से धान व अन्य फसलों में भारी नुकसान,प्रशासन जल्द सर्वे कर किसानों को आर्थिक सहायता दे – सेवढ़ा विधायक
———————————————————
दतिया। सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने जिले में रविवार रात से शुरू हुई अत्याधिक बारिश से फसलों में काफी नुकसान होने पर जिला प्रशासन से सर्वे दल गांवों में भेज कर किसानों को नियमानुसार अधिक से अधिक आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि सेंवढ़ा क्षेत्र में धान की फसल सबसे ज्यादा बोई गई हैं। बारिश से धान की फसल खेतों में लौट गई है। खेतों में 2-2 फुट तक पानी भर गया है, जिससे धान की फसल चौपट हो गई है। अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ है। मेरी जिला प्रशासन व कलेक्टर साहब से अपील व मांग है कि सर्वे दल गठित कर गांवों में पटवारी भेजकर हर किसान की फसल में नुकसान का सर्वे कराए और नियमानुसार जो भी अधिक से अधिक लाभ किसानों को सहायता के रूप में दिया जा सके वह उपलब्ध कराएं।




