जयपुर में सूर्यवंशी कुशवाहा पूर्व महाराजा ~ ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह कुशवाहा

वर्त्तमान महाराजा~ श्री सवाई पद्मनाभ सिंह कुशवाहा
शस्त्र पूजन – सिटी पैलेस जयपुर
वंश ~ सूर्यवंशी कुशवाहा
वंशज ~ सवाई जयसिंह द्वितीय
राजवंश ~ कुशवाहा राजवंश
राजघराना~ जयपुर राजघराना
पूर्व महाराजा ~ ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह कुशवाहा
वर्त्तमान महाराजा~ श्री सवाई पद्मनाभ सिंह कुशवाहा
जयपुर के राजपरिवार की अनूठी परंपराओं में दशहरे पर शस्त्र पूजन की प्राचीन परंपरा का अलग ही तरीका है। जयपुर के यंग प्रिंस पद्मनाभ सिंह ने अपने राजतिलक के बाद पहली बार विजयादशमी के मौके पर के अवसर पर अपनी शताब्दियों से चली आ रही शस्त्र पूजन की परंपरा को यहां सिटी पैलेस में निभाया गया। किस तरह निभाई इस राजा ने परंपराएं…
– महल से करीब 500 साल पुराने हथियारों को बाहर निकाला गया। राजपरिवार के सदस्य महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने इसे पारंपरिक रस्मों के साथ शस्त्र पूजन किया।
– इसके बाद पद्मनाभ ने सर्वतोभद्र चैक में अश्वों, रथ, पालकी, हाथी का पूजन किया।
– शस्त्र पूजन से पहले प्रिंस पद्मनाभ को तैयार किया गया। इसके बाद शंख ध्वनियों के बीच उन्हें सर्वतोभद्र में लाया गया।
– यहां परिवार के सभी पुरुष सदस्यों ने रीति रिवाज के अनुसार पद्मनाभ से शस्त्र पूजन कराया।
– शस्त्र-पूजन के बाद सीतारामजी की शोभायात्रा सिटी पैलेस से विजय बाग, दशहरा कोठी की ओर रवाना हुई। बाद में पुनः सिटी पैलेस पहुंची। –
शोभायात्रा में जयपुर के अनेक पूर्व ठाकुर और जागीरदारों ने पारंपरिक वस्त्रों में हिस्सा लिया।




