Breaking दतिया

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

*आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

*।
——————————————————
*बच्चे देश का भविष्य है,इन्हें शिक्षा के पर्याप्त साधन उपलब्ध कराए जाएं::-श्री मुकेश रावत अपर जिला न्यायाधीश दतिया*।
——-//——-//——-//——//——-///——–
दतिया| राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय श्री आर.पी.शर्मा के निर्देशानुसार एवं अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया श्री मुकेश रावत जी के मार्गदर्शन में आज रविवार दिनांक: 10 अक्टूबर 2021 को बच्चों को मैत्रीपूर्ण शिक्षा विषय पर मूक बधिर आवासीय विद्यालय दतिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
श्री मुकेश रावत अपर जिला न्यायाधीश महोदय द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक बच्चे के लिए विधिक सेवा सहित सभी अवसर खोले जाएं,ताकि उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास हो तथा उनकी क्षमता का शारीरिक, मानसिक, नैतिक आध्यात्मिक विकास हो। प्रत्येक ऐसे बालक,जिसे देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता है,तथा जो कानून के साथ संघर्ष में हैं,का अधिकार है,कि विधिक सेवाएं प्रदान करते समय, उसके अधिकारों को सर्वोत्तम महत्व दिया जाए।
न्यायाधीश महोदय द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके सरंक्षण के लिए विधिक सेवाएं,योजना 2015 की विस्तार से जानकारी दी तथा किशोर न्याय अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह अधिनियम उन किशोरों और बालकों से संबंधित है,जो कानून से संघर्ष कर रहे हैं,और उन्हें संरक्षण की आवश्यकता है।यह अधिनियम उनके विकास और आवश्यकताओं का प्रबंध करते हुए उन्हें उचित देखरेख, संरक्षण एवं चिकित्सा को,बाल संबंधी मामलों में उनके सर्वश्रेष्ठ लाभ की प्रकृति में अधिनिर्णय करने में बाल अनुकूल दृष्टिकोण अपनाते हुए एवं स्थापित अधिनियम के तहत विभिन्न संस्थागतों द्वारा आधारभूत पुनर्वास प्रदान करता है।
उक्त शिविर में श्री सुनील त्यागी,श्री सुख सिंह गौतम (संचालक),श्री सत्येन्द्र दिसोरिया (पीएलव्ही),श्री सुभाष दाँगी (पीएलव्ही),सहित उपस्थित रहे।

hindustan