Breaking दतिया

कर्मचारी हितों के लिए सदैव तत्पर,सजग एवं समर्पित रहूंगा -प्रांताध्यक्ष अवस्थी

कर्मचारी हितों के लिए सदैव तत्पर,सजग एवं समर्पित रहूंगा -प्रांताध्यक्ष अवस्थी
—————————————————————–
मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस जिला ईकाई दतिया ने किया जिला स्तरीय वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन
————————————————————————
दतिया/मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस जिला संघ दतिया द्वारा मंडी परिक्षेत्र में स्थित भारत माता मंदिर परिसर में वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रांताध्यक्ष श्री विनोद कुमार अवस्थी विशिष्ट अतिथि एवं उप प्रांतााध्यक्ष मुनेंद्र सिंह परिहार थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा ने की।
कार्यक्रम का संचालन राहुल त्रिपाठी एवं आभार जिला कोषाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने व्यक्त किया।
वैचारिक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में छतरपुर से आये मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष विनोद कुमार अवस्थी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिला इकाई एवं उसके पदाधिकारी संगठन की रीढ़ है।उनके विना हमाराअस्तित्व शून्य सदृश्य है ।उन्होंने फर्जी तरीके से चलाए जा रहे संघ के समानांतर संगठन पर कटाक्ष करते हुए से कहा कि कुछ नादान लोग जुगनू के साथ बहक रहे है।उन्हें नही पता कि जुगनू अव अस्तित्व में नही है।जुगनू ने पूर्व में जिस तरह कर्मचारी हितों की आड़ में रिश्वत का धंधा चला रखा था।अव वह बिना पंख के फड़फड़ा रहे है।उन्होंने कहा कि कर्मचारी हितों के लिए मैं हर समय तैयार हूं। अव किसी को कर्मचारियों का शोषण करने नही दिया जाएगा।वल्कि उनके हितों के लिए सरकार से हरसंभव प्रयास जारी रखे जाएंगे।

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि एवं कर्मचारी कांग्रेस के उप प्रांताध्यक्ष मुनेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि हमें किसी से डरने की आवश्यकता नही है।पर अपने मूल कर्तव्य के प्रति समर्पित होना होगा।हमे अपने कार्य ,समर्पण ,संस्कार व स्वच्छ छवि से लोगो का दिल जीतना है।उनके साथ खड़े रहकर उनका सम्बल बनना है।

इस दौरान कर्मचारी महिलाओं को सामाजिक और मानसिक स्तर पर सवल सशक्त बनाने , वैचारिक रूप से समृद्ध करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नीतू यादव एवं सचिव प्रीति सेन के नाम की घोषणा कार्यक्रम में की गई।साथ ही दतिया ब्लाक अध्यक्ष सौरभ खरे ,सेवड़ा ब्लॉक धीरेंद्र प्रताप सिंह गुर्जर ,वन विभाग प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मेन्द्र लाक्षकार सहित नीतू यादव को प्रांताध्यक्ष की ओर से आदेश पत्र भी सौपे गए।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर तिलक अक्षत व माल्यार्पण
कर किया गया तत्पश्चात नीतू यादव व प्रीति सेन द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई व अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत गाया गया।कार्यक्रम के दौरान वन विभाग से अरूण कुमार सिद्ध गुरु द्वारा तात्कालिक घटनाक्रम पर अपनी क्षणिकाएं प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों में संभागीय अध्यक्ष सागर आदित्य प्रताप सिंह,ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष जवर सिंह,जिलाध्यक्ष मुरैना सुनील कुमार जाटव,जिलाध्यक्ष शिवपुरी हरीश चंद्र शाक्य, जिलाध्यक्ष ग्वालियर लक्ष्मीकांत दीक्षित, प्रांतीय प्रमुख एवं महासचिव मालती प्रजापति आदि ने शिरकत की एवं अपने विचार व्यक्त किये।
इस दौरान जिला सचिव अशोक राजपूत ब्लाक सचिव सेवड़ा धीरेंद्र सिंह गुर्जर ने संगठन पर प्रकाश डाला।
जिला स्तरीय बैचारिक संगोष्ठी में महिला प्रकोष्ठ ,लघुवेतन कर्मचारी संघ,वन विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

वैचारिक संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा,सचिव अशोक राजपूत,कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा,सौरभ खरे,धीरेंद्र गुर्जर,राजेश शर्मा, अशोक शर्मा,अनंतराम गौतम,अर्पित पांचाल, भगवानदास वर्मा ,अशोक राणा,रमाकांत निरंजन,,रामनरेश निरंजन,ज्ञानसिंह पाल,एवरन सिंह सरोनिया,जितेन्द्र भगत,सन्तोष शर्मा,नवीन सूर्यन,अरूण सिद्ध गुरु,कीरत सिंह ,प्रीति सेन,नीतू यादव सहित वड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

hindustan