Breaking भोपाल मध्यप्रदेश

गोवंश की नस्ल सुधारने के लिए चलाया जाएगा नंदी बधियाकरण अभियान: पशुपालन मंत्री श्री पटेल

पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने बताया है कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि एवं गायों की नस्ल सुधारने के लिए निकृष्ट एवं निराश्रित नंदियों का बधियाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक 2 चरणों में बधियाकरण अभियान चलेगा। अभियान का प्रथम चरण 4 से 7 अक्टूबर एवं द्वितीय चरण 8 से 23 अक्टूबर तक चलेगा।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रथम चरण में 4 से 7 अक्टूबर तक प्रदेश की समस्त गौशालाओं में निकृष्ट नंदियों का बधियाकरण किया जाएगा। द्वितीय चरण में 8 से 23 अक्टूबर तक प्रदेश के समस्त विकास खंडों में ग्राम पंचायतों/ग्रामों में बधियाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक विभाग द्वारा सभी ग्राम पंचायतों एवं ग्रामों का सर्वे कराया जाकर निकृष्ट एवं निराश्रित नंदियों का पंजीकरण कराया गया है।

मंत्री श्री पटेल ने पशुपालकों एवं किसानों से इस अभियान का लाभ लेने का अनुरोध करते हुए कहा कि वे अपने निकृष्ट एवं निराश्रित नंदियों का बधियाकरण करवा लें जिससे अच्छी नस्ल की गायों के वंश में वृद्धि होने से दुग्ध उत्पादन भी बढ़ सके। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा इस संबंध में सभी जिला एवं संभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है।

hindustan