Breaking भोपाल मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने धार सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने धार में हुई सड़क दुर्घटना में 4 लोगों के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है।

hindustan