पूर्व जनपद सदस्य सहित कई लोगों ने सेवढ़ा विधायक की मौजूदगी में ली कांग्रेस की सदस्यता
—————————————————–
दतिया। सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य ओम प्रकाश जाटव ने अपने अन्य साथियों सहित कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सोमवार को सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह के समझ सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। श्री जाटव ने कहा कि विधायक घनश्याम सिंह की सरलता व ईमानदारी व क्षेत्र की जनता के प्रति समर्पण के भाव तथा कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित हो कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली हैं। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए विधायक घनश्याम सिंह के मार्गदर्शन में कार्य करूँगा। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व जनपद सदस्य ओम प्रकाश जाटव, मान सिंह जाटव अध्यक्ष जाटव समाज परसोन्दा गूजर, माता प्रसाद जाटव परसोन्दा, चरण सिंह एडवोकेट परसोन्दा, बंटी जाटव परसोन्दा आदि शामिल है। इस अवसर पर
उपस्थित प्रमुख लोगों में श्रीश्री 1008 महंत कमलाशरण सनकुआँ धाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सेंवढ़ा जनवेद सिंह कुशवाह, सीताराम कुशवाह, दीपेंद्र पुरोहित आदि ।




