संषोधित समाचार 👉🏾 *महंगाई के विरोध में राज्य – केंद्र सरकार के खिलाफ जिला कांग्रेस का धरना संम्पन।
*
दतिया- आज किला चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी ने 10 मांगों को लेकर धरना कार्यक्रम किया गया था ।
जिसमे मुख्य अतिथि सेवड़ा विधायक *घनश्याम सिंह* रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष *अशोक दांगी बगदा* ने की।
विधायक घनश्याम सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी देश की संम्पति बेच रहे है। और लोकतंत्र खत्म कर सत्ता पर काबिज रहना चाहते है देश की जनता को अब आगाह हो जाना चाहिए।
जिला अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने सम्बोधन में कहा कि महंगाई के कारण प्रदेश की जनता को जीना दूभर है। बेरोजगारी का आलम ये है कि पढ़े लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे है।
कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप गुर्जर ने किया।
धरना प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार नरेंद्र यादव को 10 मांगो के लिए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से ये मांगे रही- 1- कोविड से जान गवाने वाले परिवारों को तत्काल प्रर्याप्त मात्रा में मुआवजा दिया जाए।
2-कांग्रेस की न्याय योजना लागू कर सभी परिवारों को 7500 /- रु महीना दिया जाए।
3- तीन काले कृषि कानून वापस लिए जाए।
4- डीजल पेट्रोल रसोई गैस से एक्सरसाइज ड्यूटी कम कर जनता को राहत प्रदान की जाए।
5- देश की बेशकीमती सम्पत्तियों एवं कम्पनियों को निजी हाथों में सौपना बंद करो।
6- मनरेगा योजना में 200 दिन के रोजगार जी गारंटी प्रदान करों।
7-पेगासस जासूसी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट से कराई जाए।
8-सूक्ष्म एव लघु उधोगों को तत्काल आर्थिक पैकेज दिया जाए।
9- महंगाई कम करने के लिए सार्थक कदम उठाए जाएं।
10-युवाओ को रोजगार देने के लिए सरकार की योजना बनाई।
कार्यक्रम में गुरुदेव शरण गुप्ता,सरनाम सिंह राजपूत, नारायण बाबूजी,केशव सिंह यादव,यतेंन्द्र सिंह गुर्जर,परवेंद्र गुर्जर,डी आर राहुल,अनिल भार्गव,धीरेंद्र सिंह राठौर, प्रभुदयाल जोहरे,शिरोमणि सिंह सोलंकी,रिंकू यादव,ओम पांचाल, सोनू चौहान,जिलेदार सिंह गुर्जर, आनंद चौबे,दीपेंद्र पिरोहित,संभू गोस्वामी,सरु के मुन्ना खां,संजू दांगी, सिंधबारी,बी.के जाटव,बी एल केन,पातीराम पाल फोजी, केदार कौरव चीना,जसबंत बघेल, जगन्नाथ अहीरवार,अमन यादव अमरीश बाल्मीक,भगवत दांगी, सलीम कामरेड,राम सिंह बघेल, महेंद्र प्रजापति,मुमताज शेख, विनोद पाल,स्वदेस अहिरवार, महेश जाटव,उमेश साहू,बिट्टू धाकड़ आदि लोगो ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मीडिया चेयरमेन अशोक श्रीवास्तव,विष्णु प्रताप गुर्जर बी.के.नामदेव,रामकुमार मोंगिया,रामेश्वर चौबे,मोइन कुरैशी,राजू विदुआ,राजा कुरेशी, अवनीश यादव सरपंच,आशीष तिवारी,धर्मेंद्र परमार,सी एम अहिरवार,गुड्डन यादव पारासरी सुनील पांचाल,आदिल खान शिशुपाल यादव,गोवर्धनदास योगी,मोहन कुशवाह,सौरभ चौधरी बसवाह,सुनील श्रीवास्तव, जयहिंद गौतम,विनोद कुशवाह, राम प्रसाद करोठिया,सानू पठान इंदरगढ़,सोनू यादव,मुकेश यादव पुष्पेंद्र दांगी,सौरभ श्रीवास्तव, रणवीर रावत,अमित राजपूत,दीपू फोजी,अब्देश दोहरे,लाल खान, गफ्फार खान,कोमल अहिरवार, अवदेश दांगी,जयराम पलिया, राजेन्द्र रावत,जितेंद्र प्रजापति ऋषिराज बिरथरिया,सोबरन सिंह रामकिशोर दोहरे,जगत सिंह जाटव,अनुराग कुशवाह,विशाल गौतम,संजू कुशवाह,चरणदास केलारे, राकेश गौतम एडवोकेट रामवेर दांगी सिचाई अध्य्क्ष, ठाकुरदास चौधरी,लला यादव चरणदास केलारे,सुरेंद्र गौतम जगत सिंह,इन्द्रविजय,सोनू परिहार,ललित सेन,रामसिंह जाटव,मनोज सेन,रवि साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत मे आभार व्यक्त सिंधवारी सरपंच कप्तान पटेल ने किया।




