Breaking जबलपुर देश मध्यप्रदेश

राष्ट्रपति करेंगे जबलपुर की अंबिका को सम्मानित

*राष्ट्रपति करेंगे जबलपुर की अंबिका को सम्मानित*

*जबलपुर*

*भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने विद्यार्थियों को सम्मानित करता है। इस बार यह सम्मान जबलपुर की छात्रा अंबिका द्विवेदी को मिलने जा रहा है देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द द्वारा छात्रा अंबिका को एनएसएस का सर्वोच्‍च राष्ट्रीय पुरस्कार एनएसएस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अंबिका, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर की एनएसएस की छात्रा हैं उन्हें सत्र 2019-20 का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने जा रहा है मध्यप्रदेश से वे अकेली ऐसी छात्रा हैं, जिसे यह सम्मान मिलेगा इस सम्मान के लिए 45 लाख स्वयंसेवकों में से उनका चयन किया गया है अंबिका, ग्राम कनौर, तहसील बरही की निवासी हैं। वे रामपाल-कंचन द्विवेदी की पुत्री हैं।*

*45 लाख एनएसएस स्वयंसेवकों में चयन : दरअसल राष्ट्रीय सेवा योजना के पुरस्कारों में देशभर से दो विश्वविद्यालयों, 10 संस्थागत कार्यक्रम अधिकारियों एवं 45 लाख एनएसएस स्वयंसेवकों में से सर्वश्रेष्ठ 30 एनएसएस स्वयंसेवकों को चयन किया गया है। अंबिका को 24 सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा अवार्ड पदक, स्मृति चिन्ह और एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा*

*गांव व परिवार में दौड़ी खुशी की लहर : जैसे ही यह खबर उनके परिवार और गांव में पहुंची तो अंबिका द्विवेदी के परिवार के साथ साथ पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने कहा कि यह पूरे गांव के लिए गौरव का विषय है कि उनके गांव की बेटी को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार मिल रहा है। अंबिका द्विवेदी रामपाल द्विवेदी एवं कंचन द्विवेदी की पुत्री हैं*

hindustan