Breaking दतिया

आत्मनिर्भरता में भाषा का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है::-प्राचार्य श्री आशुतोष राय शासकीय विधि महाविद्यालय दतिया

“जिला स्तर पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित।
———————————-//////————-
आत्मनिर्भरता में भाषा का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है::-प्राचार्य श्री आशुतोष राय शासकीय विधि महाविद्यालय दतिया
——————————//////——————-
दतिया| म0प्र0 शासन के निर्देशानुसार एवं स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन योजना के तहत हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत जिला स्तर पर शासकीय विधि महाविद्यालय दतिया में आज बुधवार दिनांक: 22 सितंबर 2021 को (आत्मनिर्भर भारत में हिन्दी भाषा की भूमिका) विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य श्री आशुतोष राय द्वारा बताया गया कि हिन्दी विश्व में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है और यह विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषा होने के साथ-साथ हमारी ‘राष्ट्रभाषा’ भी है। भाषा ही वह साधन है। जिसके माध्यम से हम अपने मस्तिष्क के विचारों को दूसरों तक पहुंचा सकते हैं।इसलिए आत्मनिर्भरता में हिंदी भाषा की महत्ता बढ़ जाती है।क्योंकि जब हम अपने उत्पादों का क्रय विक्रय करेंगे तो हम उस भाषा का प्रयोग करेंगे जो अगले को समझ में आए तभी हम आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर पाएंगे/
उक्त कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्रो0सुश्री डॉ सूर्या शर्मा द्वारा किया गया। तथा कार्यक्रम का पर्यवेक्षण प्रो0सुश्री किरण वाला द्वारा किया गया।
जिसमें विधि महाविद्यालय दतिया के विजेता छात्र/छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया है।इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से,, श्री सत्येन्द्र दिसोरिया,श्री आयुष लिटोरिया ,सुश्री रुही खान ,सहित विधि महाविद्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

hindustan