Breaking ग्वालियर भोपाल मध्यप्रदेश

डबरा ,भितरवार, और घाटीगांव की तीनो जनपद पंचायतो में भारतीय जनता पार्टी विचारधारा के अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है

जनपदों में भाजपा का कब्जा “:

::कॉन्ग्रेस को मिली करारी शिकस्त:::

डबरा ,भितरवार, और घाटीगांव की तीनो जनपद पंचायतो में भारतीय जनता पार्टी विचारधारा के अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है

डबरा जनपद में पूर्व मंत्री इमरती देवी ने प्रवेशमेहताब सिंह गुर्जर को अध्यक्ष बनाया है तो वही भाजपा के वरिष्ट नेता मोहन सिंह राठौर के प्रयासों से भितरवार जनपद में लक्ष्मी नारायण जाटव को अध्यक्ष बनाया है साथ ही घाटीगांव जनपद में वर्षा-दिलीपसिंह रावत को अध्यक्ष के पद पर बैठाया है। अगर हम बात करे जनपद उपाध्यक्ष की तो तीनों जनपदों में बीजेपी के ही उपाध्यक्ष बने हैं यहां पर भी भाजपा ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ कर दिया है। डबरा में भाजपा का जनपद अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश की लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी , केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी , केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी एव प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी सहित भाजपा के वरिष्ट नेताओ के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से तीनो जनपदो में हमने सभी सदस्यों को एक माला में पिरोने का कार्य किया है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर डबरा, भितरवार और घाटीगांव के विकास और गरीब की लड़ाई लड़ते हुए 2023 के मिशन को पूरा करेंगे और भारतीय जनता पार्टी की जन हितैषी नीतियों को आम आदमी के घर-घर तक पहुंचाएंगे।

इमरती देवी/लघु उद्योग निगम अध्यक्ष
मोहन सिंह राठौर/भाजपा नेता

ब्यूरो रिपोर्ट….👇
हिंदुस्तान टुडे इनपुट डेक्स।

hindustan