दतिया

बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, भोजन सामग्री बांटी

दतिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेवड़ा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे और हर संभव मदद का भरोसा दिया। वही जिलाध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों को भोजन सामग्री वितरण कर मदद की है। जिला कॉंग्रेस अध्य्क्ष अशोक दांगी बगदा ने बाढ़ प्रभावित कुलैथ,अंडोरा, खेरोना, सुनारी आदि गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों को हरसंभव मदद का आस्वाशन दिया। उन्हें खाद्य सामग्री वितरित की। कॉपरेटिव बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप गुर्जर, म.प्र. कॉंग्रेस के प्रेदश महामंत्री धीरेंद्र राठौर, इंदरगढ़ ब्लॉक कॉंग्रेस अध्य्क्ष बी.के.जाटव, हरिमोहन गुर्जर, नीरज राठौड़, विक्रम दांगी,सोनू यादव, अभय दांगी,प्रहलाद दांगी आदि कॉंग्रेस जन साथ रहे।

hindustan