Breaking दतिया

सिंध नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के लिए मददगार बनी डीआर, सिनावल पुलिस

बाढ़ में फंसे सिंध नदी से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

दतिया। लगातार बारिश होने एवं सिंध नदी में जलस्तर बढ़ने पुलिस ने लोगो की सुरक्षा करते हुए पहले तो घर खाली कराये एवं जो लोग बाढ़ में फँसे रह गए उनकी मदद कर सुरक्षित बाहर निकाला है। कलेक्टर संजय कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य की निर्देश दिए गए हैं की बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने से कोई हादसा नहीं हो सकें। बारिश होने के साथ ही नदियों के जलस्तर बढ़ने लगा है, संभावित बाढ़ को देखते हुए गंभीरता से डीपार थाना प्रभारी वैभव गुप्ता पुलिस बल के साथ ग्राम रोहरा में 25 परिवार के सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वही डीपार थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के बाढ़ में फंसे सात लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पहुंचाया। वही सिंध नदी जलस्तर बढ़ने से डीपार थाना प्रभारी वैभव गुप्ता लगातार क्षैत्र में भ्रमण कर रहे हैं। नदियों के आसपास ना जाने की समझाइश दी। वही सेवड़ा सनकुआ धाम का पुल टूटने से डीपार मंगरोल क्षेत्र का संपर्क टूट गया है। जहा काफी लोगो के फँसे होने की जानकारी सामने आ रही हैं।

सिनावल पुलिस ने बाढ़ में फंसे 400 लोगों सुरक्षित निकाला

सिनावल थाना प्रभारी आकाश ससिया ने पुलिस बल के साथ ग्राम हिनोतिया बाढ़ का पानी भर जाने से गांव में फंसे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेश चलाया। जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों को सिनावल थाना प्रभारी ने एक स्कूल में सुरक्षित पहुंचाया। सिनावल प्रभारी ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से कोई हादसा ना हो इसके लिए पुलिस द्वारा सभी संसाधन जुटा लिए हैं। लोगों को समझाइश दी और मुनादी भी कराई जा रही है कि नदी, तालाबों के पास ना जाए सुरक्षित स्थान पर रहे। वही पुलिस लगातार नदी से लगे हुए गांव में पुलिस टीम निरीक्षण कर रही है।

hindustan