बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि
साले के उपनयन संस्कार में ससुराल आये प्रकाश झा (35)को ससुराल वालों ने शनिवार को गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक खेत में फेंक दिया जहां से शव पुलिस ने बरामद किया।
पिता बिस्फी थाना के परसौनी गांव के विनोद झा के बयान पर साढू सहित पांच को आरोपित कर एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। परसौनी गांव के विनोद झा ने बेनीपट्टी थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए लिखा है कि उनका लड़का प्रकाश झा कानपुर से 22 अप्रैल को अपने ससुराल बरहा साले के उपनयन में भाग लेने आया था। रात में ससुर भोला झा, सास ममता देवी, पत्नी खुशबू देवी, शाली चंदा देवी एवं सतलखा गांव के साढू अर्जुन झा ने बेल्ट से गला दवाकर उसकी हत्या कर दी। सुबह में फोन कर बताया गया कि उनके लड़का की तबियत खराब है। जब तक वे बरहा पहंुचे तब तक शव को एक खेत में फेक फरार हो गये थे ।एसआई रविंद्र प्रसाद ने बताया कि पांचों आरोपितों को हिरासत में लिया गया है।



