Breaking दतिया

रंग पंचमी पर उड़त गुलाल लाल भए बादल, उनाव सूर्य मंदिर पर रंग अवीर की वर्षा हुई,शांति एवं सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा

दतिया में उनाव बालाजी मंदिर पर मनाई गई रंग पंचमी,नगड़िया की गड़गड़ाहट के बीच हुई फाग गायकी

———————————————————

दतिया।दतिया जिले के बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध ऎतिहासिक ख्यातिपूर्ण एबं धार्मिक महत्व के तीर्थ स्थल भगवान बालाजी के सूर्य मंदिर पर रंगपंचमी उत्सब पूर्ण आस्था,श्रद्धा एबं उल्ल्लापूर्ण बातावरण के बीच मनाया गया।रंगपंचमी मेले में दूरदराज से आये श्रद्धालुओं ने मुख्य मंदिर परिसर में होली का आनन्द लिया।ठीक दोपहर साढ़े 12 बजे बजे भगवान भास्कर के सूर्ययंत्र पर पलास के फूलों से बनाये रंग अवीर को बैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य पुजारी रविकांत पंडा द्वारा चढाया गया। इसके साथ ही पण्डा पुजारियो एबं भक्तगणो के बीच रंग अवीर की होली की शुरुआत हुई।इस बीच ग्रामीण अंचल से आई फगुआरो की टोलियो ने भगवान भास्कर की फाग का गायन कर मेले की रौनक को ओर भी अधिक फाल्गुनी रंग में रंग दिया, पारम्परिक रंगपंचमी महोत्सब के अवसर पर उपस्थित फगुआरो ने उड़त गुलाल लाल भए वादल, केसरिया रंग डालो कन्हैया ने केसरिया रंग डालो लाल फाग गीत के गायन के साथ सूर्य मंदिर पर रंग अवीर की बर्षा शुरू हुई।इसी के साथ मन्दिर परिसर में भक्तगणों के बीच रंग गुलाल लगाने का सिलसिला शुरू हुआ।होली के हुड़दंग के शुरू होते ही पूरे मन्दिर परिसर में पंडा पुजारी भक्तगणों के साथ रंग एबं गुलाल में सराबोर नजर आए, बुन्देलखण्ड एबं पंचमहल से आये श्रद्धालुओं द्वारा एक दूसरे पर रंग डालने का क्रम जो शुरू हुआ बह देर शाम तक चलता रहा।इस दौरान आसपास के गांवो से आनेवालों फगुआरो की टोलियो ने नगड़िया की गड़गड़ाहट एबं ढोलक की थाप पर जमकर जवावी फाग का मुकाबला हुआ।मन्दिर परिसर में सेरसा,खटोला,फुलरा व गुजर्रा गांव से आये फाग गायक गायकी में मग्न नजर आये।मन्दिर के पीछे मेला मैदान पर लगे मेले का लोगो का खूब लुफ्त उठाया।बच्चें झूला झूलने में मग्न रहे तो महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन व गृहस्थी के सामान की खरीदारी करती दिखी।मेले में शांति एबं सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल मन्दिर क्षेत्र में तैनात रहा।

Shivani Kushwaha