Breaking दतिया

केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना के तहत जिले में ग्रामो पंचायतों में कार्यक्रम किए गए

दतिया।शासन के निर्देशानुसार केन बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत कलेक्टर संदीप कुमार माकिन द्वारा दिए गए आदेशानुसार जिले में ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिले में ग्राम पंचायतों में स्थित विद्यालयों में केन बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना के महत्व पर विशेष सत्र का पीरियड रखा गया। परियोजना से होने वाले सकारात्मक प्रभाव से छात्रों को अवगत कराया जाएगा। युवा संवाद दिवस में पीजी कॉलेज दतिया एवं सीएम राइज स्कूल बडौनी में जल एवं जल के महत्व तथा केन बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना के महत्व पर युवा संवाद कार्यक्रम आयेाजित कर छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया।इसीक्रम में केन बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत ग्राम पंचायत गौरा, हतलई में साइकिल रैली एवं शपथ ग्रहण का आयेाजन किया गया। ग्राम पंचायत कमरारी में विभिन्न प्रकार की निबंध प्रतियोगिता एंव अन्य जिले की ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयेाजन किया गया।

Abhishek Agrawal