Breaking दतिया

बड़ी माता विजयकाली माई के प्राकट्योत्सव दिवस के उपलक्ष्य में 12 अक्टूबर को निकाली जाएगी तृतीय चुनरी यात्रा एवं कलश यात्रा

शहर में निकाली जाएगी 171 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकली  जा रही चुनरी यात्रा बनी दतिया की पहचान

———————————————————

दतिया। बड़ी माता विजयकाली माई के  प्राकट्योत्सव दिवस के उपलक्ष्य में शहर में निकाली जाएगी 171 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकली  जा रही चुनरी यात्रा बनी दतिया की पहचान,12 अक्टूबर को निकाली जाएगी तृतीय चुनरी यात्रा एवं कलश यात्रा, दतिया नगर की कुल देवी मां विजय काली माई की 171 मीटर की चुनरी यात्रा एवं कलश यात्रा गोविंद मंदिर से प्रारंभ होकर टाउनहाल, बड़ा बाजार, किला चौक होते हुए दारूगर की पुलिया पहुंची। यहां से बिहारी जी मंदिर, बड़ी तिगैलिया पीतांबरा चौराहा मुडियन का कुआं छोटी तिगेलिया  होकर गांधी रोड के रास्ते वापस टाउनहॉल और वहां से सीधे बड़ी माता मंदिर पर चढ़ाई जाएगी। यह चुनरी यात्रा 12अक्टूबर को सुबह 10 बजे बड़े गोविन्द मंदिर गंज से प्रारंभ होगी जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बड़ी  माता मंदिर पर पहुंचेगी।12 अक्टूबर चुनरी यात्रा के बाद दोपहर 2 बजे 6 बजे तक शिव महापुराण कथा बड़ी माता मंदिर पर प्रारंभ होगा।18 अक्टूबर को पूर्णाहुति ( हवन) होगा।19 अक्टूबर को बड़ी माता मंदिर पर विशाल कन्या भोज भंण्डारा होगा। कथा पारीक्षत अशोक दांगी बगदा ने बताया कि इस चुनरी यात्रा में शहर के सभी गणमान्य, मातृ शक्ति सहित अन्य सभी क्षेत्रवासी शामिल रहेंगे। अशोक दांगी ने सभी क्षेत्रवासियों से निकाली जाने वाली 171 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा में शामिल होकर धर्म का लाभ लेने की अपील की है।उक्त जानकारी अशोक दांगी बगदा ने दी।आयोजक बड़ी माता विजय काली पीठ समिति एवं समस्त भक्तगण दतिया।

sangam