निबंध एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
——————————————————-
दतिया।पुलिस मुख्यालय द्वारा 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक बालिकाओं/महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु” संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दतिया के मार्गदर्शन में शहरी व ग्रामीण थाना सेवड़ा , भांडेर, बड़ौनी महिला थाना, सिविल लाइन,लांच, भगुवापुरा, सिनावल, धीरपुरा, बसई, दुरसड़ा, गोदन द्वारा अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु” का प्रचार प्रसार कर बच्चों/युवाओ को सामानता, लैंगिक भेदभाव , दहेज प्रथा , अश्लीलता, सायबर अपराध सोशल मीडिया अपराध के संबंध में जगह-जगह जाकर युवाओं से संवाद किया गया और प्रतियोगिताओं,पोस्टर्स,वीडियो, नाटय के माध्यम से लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कट आउट के साथ महिला हेल्पलाईन नंबरों का प्रचार-प्रसार भी किया गया।साथ ही साथ महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, सायबर हेल्प लाइन नंबर 1930 एवं अन्य हेल्प लाइन नम्बर व पुलिस एप के संबंध में भी जानकारी दी जा रही हैं।




