*चिरगांव :-* _आज हम कहानी बताने जा रहे हैं एक ऐसे कर्मवीर की जो_ चिरगांव नगर से है ,कर्मवीर अशोक साहू जी जिन्हें मामा के नाम से भी जाना जाता है जी हां अशोक साहू जी (बीस) 20 वर्षों से दिन हो या रात गौ सेवा में तत्पर रहते हैं गौ माता को अपनी माता मानते हैं और दिन हो या रात कुछ भी हो असहाय आवारा पशुओं को प्रतिदिन चारा भूसा आदि उपलब्ध कराते हैं और दुर्घटना ग्रस्त गोवंश का उपचार कर सेवा करते हैं अशोक मामा जी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल गायों की सूचना मिलते ही अपने आश्रम स्थल पर ले आते हैं ,व आज तक लगभग 3,000 से अधिक गायों का उपचार करके उन्हें स्वस्थ्य किया साथ ही लगभग 3000 गायों को सम्मान पूर्वक दफनाकर अंतिम संस्कार किया है अशोक मामा जी के सहयोगी ,रात्रि के समय में प्रतिदिन ढाई सौ से 300 गोवंश को भोजन उपलब्ध कराते हैं व नगर में घर-घर जाकर रोटियां एकत्रित करते हैं और नगर में घूम कर गायों व कुत्तों को खिलाते हैं अशोक साहू जी के सहयोगी प्रशांत कुशवाहा, अभय राठौर, सागर कुशवाहा,निहाल झा, आदि युवा साथ रहते हैं
*हिंदुस्तान टुडे चिरगांव ब्यूरो
रिपोर्ट*




