दतिया

कुसौली मे लाठी व सरिया से महिला के साथ मारपीट,मारपीट में महिला हुई घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती

दतिया/ थाना दुरसड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुसौली में एक महिला के साथ कुछ लोगों ने एकराय होकर लाठी व सरिया से मारपीट कर दी। मारपीट में घायल महिला ने थाना दुरसड़ा में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया गया है। ग्राम कुसौली निवासी महिला पुष्पा अहिरवार पत्नी हरनारायण अहिरवार ने आज बुधवार की शाम 6 बजे पत्रकारों को जानकारी दी कि, उसके साथ गांव के परमेश्वरी अहिरवार ,जनकू  एवं बिरजू अहिरवार सहित कुल 15 लोगों ने लाठी और  सरिया से मारपीट की। घटना में महिला के शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं । घायल महिला को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

hindustan