Breaking दतिया

कलेक्टर ने नशा न करने का ग्रामीणों को दिलाया संकल्प

 दतिया। कलेक्टर संजय कुमार ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। नशा से जहां परिवार प्रभावित होता है वहीं नशा करने वाले व्यक्ति का परिवार एवं समाज में मान सम्मान कम होता है और शरीर में बीमारियां पैदा होती है। अतः हमें नशा जैसी सामाजिक बुराई को सभी वर्गो को आगे आकर समाज से समाप्त करना होगा। कलेक्टर संजय कुमार सोमवार को जनपद पंचायत दतिया के ग्राम छता में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत् आयोजित शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनों को नशा न करने के  शपथ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को किसी भी प्रकार का नशा न करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर  कुमार ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत् अधिकारी शिविर के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि समाज में दहेज प्रथ, सती प्रथा जैसी अनेकों सामाजिक बुराईयां रही थी। लेकिन आज लोगों के संकल्प एवं जागरूता के कारण यह समस्यायें समाज से दूर हो गई है। आज हम सब लोग संकल्प लें कि छता गांव को नशा मुक्त बनाने में अपना सहयोग दें। कलेक्टर ने विभिन्न नशों से होने वाले नुकसानों का उल्लेख करते हुए कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति का जहां शरीर का नाश होता है। वही परिवार एवं समाज में उसका मान- सम्मान भी कम होता है। औंर नशा गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। उन्होंने कहा कि नशा करने वालों के विरूद्ध समाज को आगे आकर अपनी आवाज उठानी होगी। इस कार्य में युवा पीढ़ी बेहतर कार्य कर सकती है। कलेक्टर ने इस दौरान जिले में संचालित मुख्यमंत्री जनसेव अभियान के तहत् द्धितीय चरण में योजनाओं का लाभ देने हेतु घर-घर जा रहे सर्वे दलों की जानकारी देते हुए कहा कि सर्वे दल को पूर्ण एवं सटीक जानकारी दें। जिससे पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रह सके। उन्होंने बताया कि अभियान में पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ न मिलने एवं सर्वे के दौरान नाम छूट जाने की सूचना देने वाले व्यक्ति को ”वंचित बताओ ईनाम पाओ” के तहत् सम्मानित किया जायेगा। इस दौरान गांव के मंगल सिंह रावत एवं रामस्वरूप रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठजन सर्व राजाराम रावत, कल्याण सिंह रावत, नाथूराम रावत, हरभजन सिंह रावत का पुष्पहारों से स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकरी  कमलेश भार्गव, एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई, सीईओ जनपद पंचायत दतिया  गिर्राज दुबे, पुष्पेन्द्र रावत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन  मधुसूदन तिवारी ने किया।कलेक्टर ने नशा न करने का ग्रामीणों को दिलाया संकल्प
————————————————————-
दतिया। कलेक्टर संजय कुमार ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। नशा से जहां परिवार प्रभावित होता है वहीं नशा करने वाले व्यक्ति का परिवार एवं समाज में मान सम्मान कम होता है और शरीर में बीमारियां पैदा होती है। अतः हमें नशा जैसी सामाजिक बुराई को सभी वर्गो को आगे आकर समाज से समाप्त करना होगा। कलेक्टर संजय कुमार सोमवार को जनपद पंचायत दतिया के ग्राम छता में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत् आयोजित शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनों को नशा न करने के शपथ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को किसी भी प्रकार का नशा न करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर कुमार ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत् अधिकारी शिविर के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि समाज में दहेज प्रथ, सती प्रथा जैसी अनेकों सामाजिक बुराईयां रही थी। लेकिन आज लोगों के संकल्प एवं जागरूता के कारण यह समस्यायें समाज से दूर हो गई है। आज हम सब लोग संकल्प लें कि छता गांव को नशा मुक्त बनाने में अपना सहयोग दें। कलेक्टर ने विभिन्न नशों से होने वाले नुकसानों का उल्लेख करते हुए कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति का जहां शरीर का नाश होता है। वही परिवार एवं समाज में उसका मान- सम्मान भी कम होता है। औंर नशा गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। उन्होंने कहा कि नशा करने वालों के विरूद्ध समाज को आगे आकर अपनी आवाज उठानी होगी। इस कार्य में युवा पीढ़ी बेहतर कार्य कर सकती है। कलेक्टर ने इस दौरान जिले में संचालित मुख्यमंत्री जनसेव अभियान के तहत् द्धितीय चरण में योजनाओं का लाभ देने हेतु घर-घर जा रहे सर्वे दलों की जानकारी देते हुए कहा कि सर्वे दल को पूर्ण एवं सटीक जानकारी दें। जिससे पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रह सके। उन्होंने बताया कि अभियान में पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ न मिलने एवं सर्वे के दौरान नाम छूट जाने की सूचना देने वाले व्यक्ति को ”वंचित बताओ ईनाम पाओ” के तहत् सम्मानित किया जायेगा। इस दौरान गांव के मंगल सिंह रावत एवं रामस्वरूप रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठजन सर्व राजाराम रावत, कल्याण सिंह रावत, नाथूराम रावत, हरभजन सिंह रावत का पुष्पहारों से स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकरी कमलेश भार्गव, एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई, सीईओ जनपद पंचायत दतिया गिर्राज दुबे, पुष्पेन्द्र रावत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मधुसूदन तिवारी ने किया।

hindustan