तेज धूप और उमस ने बेहाल किया ओवरहीटिंग से हाईवे पर बूंदाबांदी तीन-चार दिन बारिश के आसार नहीं
– अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तो गिरा, न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा।
दतिया। जून माह के अंत में मानसून में ही भले ही अपने आमद दर्ज करा दी हो, लेकिन शहर वासियों को अभी झमाझम बारिश का इंतजार है। बुधवार की दोपहर और शाम को ही हल्की बूंदाबांदी से गुरुवार को अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जबकि रात के समय बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शहर वासियों को झमाझम बारिश के लिए अभी 3 से 4 दिन और इंतजार करना होगा।
गुरुवार को अधिकतम तापमान गिरावट के साथ 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात का तापमान बढ़कर 28.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। वही दोपहर 2:30 बजे तक 1.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के वैज्ञानिक गुरुदत्त मिश्रा के मुताबिक, दतिया और भिंड क्षेत्र में जो भी बारिश हो रही है वह लोकल हीटिंग की वजह से है। फिलहाल ऐसा कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है जिससे शहर में झमाझम बारिश हो सके। तीन-चार दिन बाद बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम एक्टिव होगा इससे दतिया क्षेत्र में झमाझम बारिश की उम्मीद रहेगी।




