प्रियंका गांधी दतिया पहुंची ने पीताम्बरा पीठ पर की पूजा अर्चना
—————————————-
दतिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दतिया पहुंची है। प्रियंका गांधी दोपहर करीब 2:00 बजे के करीब दतिया पहुची। दतिया पहुचने पर विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक शक्ति पीठ मां पीतांबरा पीठ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। जिसमें उनकी सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया तथा पूजा अर्चना के पश्चात प्रियंका गांधी वाड्रा हवाई पट्टी से लखनऊ के लिए विशेष विमान से रवाना हो जाएंगे। इस दौरान दतिया पहुंचने पर प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह, देवाशीष जरारिया, जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।