
पर्यावरण से मनुष्य ही नही बल्कि जीव-जंतु भी पूर्ण निर्भर होते है:- मुकेश रावत जिला जज दतिया।
——————————————————
दतिया| राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष मधुसूदन मिश्र के निर्देशानुसार एवं जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया मुकेश रावत के मार्गदर्शन में आज दिनांक: 09 जून 2022 को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में 05 जून से 12 जून तक पर्यावरण को संरक्षित एवं जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पर्यावरण सप्ताह बनाये जाने का निर्णय लिया गया,इसी तारतम्य में पर्यावरण सप्ताह अंतर्गत प्रक्षारोपण कार्यक्रम एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रावत पुरा सरकार कॉलेज दतिया में किया गया। श्री मुकेश रावत जिला न्यायाधीश दतिया द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण पर मनुष्य ही नहीं, बल्कि सभी जीव-जंतु, पेड़-पौधे, प्राकृतिक वनस्पतियां आदि पूरी तरह निर्भर हैं। पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती हैं, क्योंकि पर्यावरण ही पृथ्वी पर एक मात्र जीवन के आस्तित्व का आधार है। पर्यावरण, हमें स्वस्थ जीवन जीने के लिए शुद्ध, जल, शुद्ध वायु, शुद्ध भोजन उपलब्ध करवाता है।पर्यावरण से ही हम है, हर किसी के जीवन के लिए पर्यावरण का बहुत महत्व है, क्योंकि पृथ्वी पर जीवन, पर्यावरण से ही संभव है। समस्त मनुष्य, जीव-जंतु, प्राकृतिक वनस्पतियां, पेड़-पौड़े, मौसम, जलवायु सब पर्यावरण के अंतर्गत ही निहित हैं। पर्यावरण न सिर्फ जलवायु में संतुलन बनाए रखने का काम करता है और जीवन के लिए आवश्यक सभी वस्तुएं उपलब्ध करवाता है। उक्त कार्यक्रम में , डॉ0 अरुण कौशिक रजिस्टार, डॉ0 हर्षित चौहान प्राचार्य,डॉ0 अंकित श्रीवास्तव, डॉ0 विवेक गुप्ता,तेज़ सिंह सोलंकी,रविन्द्र यादव,सत्येन्द्र दिसोरिया पीएलव्ही,अजीत अहिरवार पीएलव्ही,आकाश अहिरवार पीएलव्ही,ऋतुराज यादव पीएलव्ही सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित रहा।



