Breaking दतिया

उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मां पीतांबरा पीठ मंदिर पर की पूजा अर्चना

उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मां पीतांबरा पीठ मंदिर पर की पूजा अर्चना
———————————————————————-
दतिया।उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को बुन्देलखण्ड दौरे पर पहुंचे, उत्तर प्रदेश सीमा से लगे मध्य प्रदेश के दतिया में स्थित मां पीतांबरा पीठ के दर्शन किए। इस दौरान वह आरती में कुछ देर तक मौन भाव से हाथ जोड़े खड़े रहे। उसके बाद उन्होंने परिसर में विराजमान भगवान भोलेनाथ बलखण्डेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चन की। इस दौरान पीठ के विद्वान पंडितों ने मत्रोच्चारण करते हुए महादेव का अभिषेक आदि कराया। तत्पश्चात सभी को प्रणाम करते हुए मंत्री स्वतंत्र देव पीठ से बाहर निकल गए। वहां से वह अपने कार द्वारा सीधे झांसी के लिए रवाना हो गए। जहां झांसी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे योगी सरकार के उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जनशक्ति दो सिंचाई जल संसाधन बाढ़ नियंत्रण नाम इन गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के मंत्री हैं।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे

Watch “बड़ी खबर दतिया:पीतांबरा पीठ पहुंचे,उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंत्री स्वतंत्र देव सिंह” on Hindustan today
https://youtu.be/bmnncECd-oE

hindustan