दतिया

गृह मंत्री ने 124 आवासहीनों को आवास निर्माण हेतु 1 करोड़ की राशि प्रदाय की, संबल योजना में दी 13 लाख की सहायता

किसी गरीब को बिना पक्के मकान के नहीं रहने देंगे – डाॅ. मिश्र
—————————————-
गृह मंत्री ने 124 आवासहीनों को आवास निर्माण हेतु 1 करोड़ की राशि प्रदाय की, संबल योजना में दी 13 लाख की सहायता
—————————————-
दतिया। मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि किसी भी गरीब को बिना पक्के मकान के नहीं रहने दिया जावेगा। इसी के तहत दतिया के गरीब आवासहीन परिवारों का आवास निर्माण हेतु पूर्व में 24 करोड़ 4 लाख से अधिक की राशि हितग्राहियों के खाते में प्रदाय की जा चुकी है। गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रविवार को राजघाट कालोनी दतिया में आवास निर्माण हेतु हितग्राहियों के राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री ने नगर पालिका दतिया द्वारा आयोजित राशि वितरण कार्यक्रम में योजना के तहत 124 हितग्राहियों को आवास निर्माण की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त के रूप में एक क्लिक के माध्यम से 1 करोड़ से अधिक की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरण की। गृह मंत्री ने इस मौके पर संबल येाजना के प्रकरणों में कुल 13 लाख की राशि प्रदाय की गई। गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दतिया में किसी भी गरीब आवासहीन परिवार को बिना पक्के मकान के रहने नहीं दिया जावेगा। फरवरी माह में 442 हितग्राहियों को 11 करोड़ 5 लाख की राशि आवास निर्माण हेतु प्रदाय की जावेगी। जबकि 2 हजार से अधिक नवीन हितग्राहियों के नाम को जोड़ने हेतु जिला कलेक्टर को प्रकरण भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि जो राशि प्रदाय की गई है उसका उपयोग आवास निर्माण में ही करें।
गृहमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए संचालित संबल जैसी योजनाएं बंद कर दी गई थी। इन योजनाओं को पुनः शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र लोगों के नाम काटे गए हैं। उनके नाम जोड़ने की कार्यवाही की गई। डाॅ. मिश्र ने हितग्राहियों से सीधे संवाद करते हुए पूछा कि आवास निर्माण राशि स्वीकृति हेतु किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य द्वारा राशि तो नहीं ली। अगर ली हो उन्हें अवगत कराएं। गृहमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना की दूसरी लहर के दौरान गरीबो केा निशुल्क खाद्यान्न प्रदाय किया।
कार्यक्रम में सर्वश्री भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र बुधौलिया, पूर्व विधायक सेवढा श्री प्रदीप अग्रवाल, विपिन गोस्वामी, पंकज गुप्ता, अनूप यादव, अनिल अवस्थी, डाॅ. परसराम अहिरवार, मीनाक्षी कटारे, रामबहादुर गुर्जर, सोनपाल, सतीष यादव, पंचम अहिरवार, बृजेश यादव, भूरे अतुल चैधरी, रविन्द बाल्मीकी, कालीचरण कुशवाहा, श्रीमती शकुंतला जाटव, विजय गुरू झंडा, सुनील गोलानी, रमा अहिरवार, भरत, भगवान सिंह कुशवाह, कैलाश, दीपक सोनी, अमित महाजन, मुख्यनगर पालिका अधिकारी श्री अनिल कुमार दुवे आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रशांत ढेगुला ने किया।

hindustan