Breaking दतिया

भाजपा जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी को बनाये जाने पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया स्वागत

भाजपा जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी को बनाये जाने पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया स्वागत


———————————––—
दतिया। शनिवार को राजघाट कॉलोनी में सुबह 11:00 बजे भाजपा द्वारा घोषित की गई कार्यकारिणी में भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री बनाए जाने पर अतुल भूरे चौधरी का पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष कैलाश बघेल के मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा अतुल भूरे चौधरी का शाल श्रीफल और पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष कैलाश बघेल ने कहा अतुल भूरे चौधरी मिलनसार युवा हैं उन्होंने हमेशा पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए नए नए युवाओं को मौका दिया है भाजपा ने जो उन पर विश्वास जताया है उस विश्वास को को पूर्ण करेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाएंगे और नए कार्यकर्ताओं का निर्माण कर पार्टी की रीति नीति सिखाएंगे और मिशन 2023 और 2024 भाजपा पार्टी को विजयश्री दिलाएंगे। इस मौके पर मानसिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, रघुवीर प्रताप कुशवाहा भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण मंडल दतिया, रेशु दांगी मंडल अध्यक्ष उनाव ग्रामीण, प्रदीप किरार पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री मंडल मंत्री कुलदीप यादव विनोद यादव राजीव सेन भूरे झा जनपद सदस्य विनोद अहिरवार मंगल कुशवाह दशरथ कुशवाह राहुल गुर्जर दीपक कुशवाह दीपू यादव निहाल पटेल राहुल कुशवाह दीपक पटेल सोनू कुशवाह कुलदीप कुशवाह मौजूद रहे।

hindustan