सड़क हादसा : अनियंत्रित कार डिवाडर से टकराकर पलटी, एक मौत, चार लोग घायल

—————————————-
दतिया। दतिया झांसी हाईवे पर गुरुवार की शाम टॉल प्लाजा के पास एक कार अनियंत्रित होकर हादसे शिकार हो गई है। जिसमे सबार एक व्यक्ति की मौत हो गई है एवं चार व्यक्ति घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि चार पहिया वाहन MP07H7873 तेज रफ्तार से झांसी से आ रहा था तभी टोल के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई गई।  जिससे पांच लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर यातायात एवं चिरुला पुलिस पहुँची। चार पहिया गाड़ी में सवार लोगों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। गाड़ी में सवार पांच लोग औरछा से ग्वालियर जा रहें थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार लोग नशे में थे। गाड़ी की स्पीड इतनी अधिक थी कि वहान चालक नियंत्रित नहीं कर सका ओर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में सवार पांच लोग नर्सिंग स्टाफ बताया जा रहा है। वही डाक्टर व्यक्ति को ईलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया तथा चार घायलों का ईलाज जारी है।





