दिल्ली से लौटे परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव, जिले में 5 हुई कोरोना मरीज सँख्या
—————————————-
दतिया। दतिया जिले में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार तेज होती जा रही है। जिसके चलते गुरुवार को दिल्ली से लोटे परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की सब चिंताएं बढ़ती जा रही है। वही कोरोना पॉजिटिव की संख्या में एक भांडेर के पण्डोखर निवासी महिला भी शामिल है। जानकारी के अनुसार बता दे कि दतिया के स्थनीय बुन्देला कालोनी निवासी परिवार के 6 लोगो ने दिल्ली से लौटने के बाद तबियत खराब होने पर अस्पताल में इलाज कराया था, जहा पर सभी की कोरोना जाँच की गई थी। जिसमे में तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले है। वही एक महिला कोरोना पॉजिटिव है। तथा पहले ही एक महिला को कोरोना हुआ है। इस तरह अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में 5 हो गई है। वही कलेक्टर के निर्देश पर शहर में रोको टोको अभियान के तहत मास्क लगाना जरूरी कर दिया गया है। जिससे शहरवासियों को संभल कर रहने की जरूरत है। क्योंकि अभी लोग मास्क का उपयोग करने से कतरा रहे है।
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन अवश्य करें।




