दहेज उत्पीड़न में की गई हत्या के मामले तीन आरोपी 24 घण्टे में गिरफ्तार
—————————————-
एसपी के निर्देश पर पण्डोखर पुलिस ने पाई बड़ी सफलता
—————————————-
दतिया। दहेज उत्पीड़न को लेकर की गई हत्या के मामले में पण्डोखर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी भांडेर कर्णिक श्रीवास्तव के निर्देशन में गंभीर अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर थाना पंडोखर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के तीन आरोपियों को अपराध पंजीयन के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने धरपकड़ कार्यवाही करते हुए आरोपी राकेश रजक, आरोपी दीपक रजक, आरोपिया शांति रजक निवासी गण ग्राम सदका थाना पंडोखर गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बता दे कि मृतिका श्रीमती संतोषी रजक को उसकी ससुराल वाले सास शांति रजक, ससुर राकेश रजक, पति दीपक रजक निवासी गण सदका द्वारा मृतिका को दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे व शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जिससे मृतिका की दिनांक 1/12/21 को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने पर से थाना पंडोखर पर दिनांक 30/ 12/21 को अपराध पंजीबद्ध किया गया। उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुशवाहा थाना प्रभारी पंडोखर, प्रधान आरक्षक रामकृपाल, महिला आरक्षक मंजू रजक, थाना पंडोखर एवं प्रधान आरक्षक सतीश कनेरिया, आरक्षक संजय, आरक्षक रोहित यादव एसडीओपी कार्यालय भांडेर की आरोपियों की गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका रही है।




