धनीराम द्वारा निर्मित धातु की कलाकृतियां अधिकारियों ने खूब खरीदी
————————————————————–
दतिया। जिले के हस्त एवं शिल्प कलाकारों को प्रोत्साहित करने एवं उनकी कला का संरक्षण देने के उद्देश्य से धातु शिल्प कला के कलाकार धनीराम सोनी द्वारा निर्मित आकर्षक एवं सुंदर पीतल की विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों की प्रदर्शनी बुधवार को न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित की गई।जो अधिकारियों को खूब भाई,
कलेक्टर संजय कुमार ने अधिकारियों के साथ लगाई गई प्रदर्शनी में रखी गई कलाकृतियों का अवलोकन कर कलेक्टर सहित अधिकारियों ने कलाकृतियां भी खरीदी। कलेक्टर ने कहा कि हमें जिले की हस्तकलाओं को प्रोत्साहन कर उन्हें संरक्षण प्रदान करना है। जिससे जिले में हस्तकला लुप्त न हो। उन्होंने कहा कि जिले में कार्यरत ऐसे शिल्पियों की पहचान कर उनकी कला को आगे बढ़ाने हेतु ग्रामोद्योग एवं बैंकों के सहयोग से आगे बढ़ाया जा येगा और उनके द्वारा निर्मित कलाकृतियों को को विभिन्न मेलों, साप्तासिक हाट बाजारों एवं प्रदर्शनियों में प्रदर्शित कर प्रमोद किया जायेगा।इस दौरान धनीराम सोनी ने बतया कि उनके द्वारा पीतल धातु की बनाई कलाकृतियां हाथे-हाथ अधिकारियों ने खरीदी जिससे उसे लगभग साढ़े तेरह हजार रूपये की आय भी हुई है।
यह कलाकृतियां हुई प्रदर्शित
श्री धनीराम ने बताया कि उनके द्वारा निर्मित धातु की कलाकृतियों में भगवान का सिंहासन, बजाई जाने वाली घंटिया ज्वैलरी वॉक्स, दीपक स्टैण्ड़, धूप बत्ती स्टैण्ड़, डेबिल लैंप, कैकिंग स्टैण्ड़, फ्लावर पॉट आदि का प्रदर्शन किया गया।धनीराम द्वारा निर्मित धातु की कलाकृतियां अधिकारियों ने खूब खरीदी
————————————————————–
दतिया। जिले के हस्त एवं शिल्प कलाकारों को प्रोत्साहित करने एवं उनकी कला का संरक्षण देने के उद्देश्य से धातु शिल्प कला के कलाकार धनीराम सोनी द्वारा निर्मित आकर्षक एवं सुंदर पीतल की विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों की प्रदर्शनी बुधवार को न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित की गई।जो अधिकारियों को खूब भाई,
कलेक्टर संजय कुमार ने अधिकारियों के साथ लगाई गई प्रदर्शनी में रखी गई कलाकृतियों का अवलोकन कर कलेक्टर सहित अधिकारियों ने कलाकृतियां भी खरीदी। कलेक्टर ने कहा कि हमें जिले की हस्तकलाओं को प्रोत्साहन कर उन्हें संरक्षण प्रदान करना है। जिससे जिले में हस्तकला लुप्त न हो। उन्होंने कहा कि जिले में कार्यरत ऐसे शिल्पियों की पहचान कर उनकी कला को आगे बढ़ाने हेतु ग्रामोद्योग एवं बैंकों के सहयोग से आगे बढ़ाया जा येगा और उनके द्वारा निर्मित कलाकृतियों को को विभिन्न मेलों, साप्तासिक हाट बाजारों एवं प्रदर्शनियों में प्रदर्शित कर प्रमोद किया जायेगा।इस दौरान धनीराम सोनी ने बतया कि उनके द्वारा पीतल धातु की बनाई कलाकृतियां हाथे-हाथ अधिकारियों ने खरीदी जिससे उसे लगभग साढ़े तेरह हजार रूपये की आय भी हुई है।
यह कलाकृतियां हुई प्रदर्शित
श्री धनीराम ने बताया कि उनके द्वारा निर्मित धातु की कलाकृतियों में भगवान का सिंहासन, बजाई जाने वाली घंटिया ज्वैलरी वॉक्स, दीपक स्टैण्ड़, धूप बत्ती स्टैण्ड़, डेबिल लैंप, कैकिंग स्टैण्ड़, फ्लावर पॉट आदि का प्रदर्शन किया गया।




