*भाजपा 13 मंडलों के बूथ केंद्रों पर स्व. अटल बिहारी बाजपेई जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी*

*भाजपा द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया आव्हान*
*दतिया |* देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने देश को सुशासन और विकास की सौगात दी है जिसे भारतीय जनता पार्टी दतिया जिले के सभी 13 मंडलों के बूथ केंद्रो 25 दिसंबर को सुशासन दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी *परशुराम शर्मा* ने दी।
*पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया* ने भाजपा मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया 25 दिसंबर सुशासन पर सेमिनार प्रदर्शनी होगी, स्व. अटलजी देश के पहले ऐसे गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री रहे, जिन्होंने बिना किसी व्यवधान के अपना कार्यकाल पूरा किया और देश को सुशासन तथा विकास की सौगात दी।
उन्होंने कहा कि स्व. अटलजी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं, विकास परियोजनाओं, उनके प्रभावों तथा परिणामों की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने के लिए आयोजित किए जाएंगे। स्व. अटलजी के जीवन पर केंद्रित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, ताकि बूथ केंद्रों पर स्व. अटलजी के बारे में लोग जान सके।
भाजपा जिलाध्यक्ष बुधौलिया ने समस्त मंडल इकाइयों के अध्यक्षों को दिशा निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं बूथ केंद्रों पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में बनाने के के लिए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित रचनात्मक प्रभावी रूप से संपन्न कराएं l
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मंडल स्तर पर सेवा एवं स्वशासन दिवस के रूप में मनाएंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वच्छता अभियान चलाकर एवं मरीजों को फल वितरण कर मनाया जाएगा। जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया
। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।



