कोतवाली पुलिस ने दस हजार का इनामी आरोपी और तीन स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
—————————————-
दतिया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य व एसडीओपी सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने पुलिस बल के साथ शहर में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल चार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक स्थाई वारंटी पर पुलिस अधीक्षक ने दस-दस हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था।कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र शर्मा को मुखबिर की सूचना पर शहर में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल चार स्थाई वारंटीयों को गिरफ्तार किया है।फरार स्थाई वारंटी पास निवासी राजीव उर्फ माखनलाल दुबे (28) को मिश्रा कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है।आरोपी की गिरफ्तारी पर दतिया पुलिस अधीक्षक ने दस हजार का इनाम भी घोषित किया था। इसी प्रकार अन्य मामलों में न्यायालय से फरार चल रहे आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही अशोक पिता राम सिंह पाल (30) निवासी चुनगर फाटक, अवधेश पिता मट्टू कुशवाह (35) निवासी ठंडी सड़क, बलराम पिता जगदीश प्रजापति (30) निवासी ग्राम जिगना दतिया को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सियाराम शाक्य ,प्रधान आरक्षक शिवकुमार राजावत, आरक्षक ज्ञानेंद्र शर्मा ,दिलीप प्रधान, गजेंद्र राजावत, रविन्द्र यादव की रही मुख्य भूमिका ।




