Breaking दतिया

भाजपा जिलाध्यक्ष ने योग आयोग गठन के निर्णय का किया स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष ने योग आयोग गठन के निर्णय का किया स्वागत
—————————————-
दतिया। मध्यप्रदेश में योग को बढावा देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा योग आयोग गठन का निर्णय लिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त है।
जिला अध्यक्ष बुधौलिया ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय को जनता के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। जिला अध्यक्ष बुधौलिया ने कहा कि निरोगी काया रखने में योग का सबसे अहम योगदान होता है। कोरोनाकाल में योग की उपयोगिता और लोकप्रियता सिद्ध हो चुकी है। कोरोना संक्रमित लोगों के लिए प्राणायाम संजीवनी के रूप में साबित हुआ जिसके सकारात्मक परिणाम भी हम सबको देखने को मिले।उन्होंने कहा कि योग को लेकर आमजन प्रेरित हों, इस दिशा में योग आयोग के गठन की सार्थकता होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को योग आयोग के गठन के लिए आभार व्यक्त किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष बुधौलिया ने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ बना सकता हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 130 करोड़ जनता को योग दिवस पर योग करने की प्रेरणा दी है, योग करने से ही हमारा शरीर पूर्ण स्वस्थ रहता है।

hindustan