बड़ौनी पुलिस ने चलाया नो मास्क, नो मूमेंट अभियान : मास्क पहने लोगो का किया सम्मान
————-–————–———–
दतिया। जिला पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठोड़ के निर्देश पर बड़ौनी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह गुर्जर ने क्षेत्र में शुरू नो मास्क नो मूवमेंट अभियान चलाया। अभियान के तहत थाना प्रभारी श्री गुर्जर ने मास्क पहने हुए लोगों का फूल माला पहनाकर सम्मान किया तो वही बगैर मास्क लगाए निकले लोगो को मास्क वांटे तथा मास्क लगाकर निकलने की अपील की। उल्लेखनीय है पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने पूरे जिले में नो मास्क नो मूवमेंट अभियान शुरू करने के निर्देश दिए है। कार्यक्रम के दौरान बड़ोनी थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।




