Breaking दतिया

धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की धूमधाम से शुरुआत,धनतेरस पर बाजार गुलजार रहा

धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की धूमधाम से शुरुआत,धनतेरस पर बाजार गुलजार रहा


——————————————————-
दतिया।जिले में मंगलवार को धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की धूमधाम से शुरुआत हो गई है। धनतेरस पर बाजार गुलजार रहा। ग्राहकी खूब रहने से बाजार में बहुत धन भी बरसा इसके साथ ही इस पर्व के दो पहलू सामने आए है। एक तरफ खुशियां हैं, तो दूसरी तरफ ढेरों गम भी शामिल है। बुधवार को रूप चौदस व नरक चौदस मनाई जाएगी। वहीं गुरूवार को अमवस्या पर दीपावली पर्व मनाया जाएगा। जहां एक ओर कर्मचारियों को वेतन के साथ 8 फीसद डीए मिल गया है। बाजार में त्योहारी शुरूआत के साथ पारा भी गिरना शुरू हो गया है। इन सब परिस्थितियों के बावजूद दीपावली और दौज पर्व पर ज्यादा के व्यवसाय जिले में होने की उम्मीद बाजार को है।जिले में मंगलवार को धनतेरस पर्व मनाया गया, इसके साथ ही पांच दिवसीय दीप महोत्वस की शुरूआत हो गई। दीपावली की तैयारियां भी शहर में जगह-जगह जगमगाने लगा है। शहर के बाजारों में कहीं मिठाईयां बन रही है, तो कहीं रंग बिरंगी पोशाक वाली दुकानों को सजाया गया है। वही रंगाई पुताई के सामान की बिक्री भी शहर में जोरों पर चल रही है। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सामान, स्वर्ण आभूषण तथा अन्य सभी सामान से दुकानें धनतेरस पर खूब चली। गत सोमवार को रमा एकादशी मनाई गई थी। इस दौरान भगवान विष्णु और माता लक्ष्‌मी की विधि-विधान से पूजन कर महिलाओं सहित पुरूषों उपवास भी किया।मंगलवार को धनतेरस के बाद बुधवार को सर्वार्थसिद्धि योग में रूप चौदस व नरक चौदस मनाई गई। पांच दिवसीय दीवाली उत्सव में धनतेरस को लेकर बड़ा बाजार में बर्तनों की दुकानें विशेष रूप से सजाई गई जहां दिनभर ग्राहकी रही। मान्यता है कि इस दिन बर्तनों की खरीदारी शुभ होती है। इसके अलावा चांदी सोने की खरीदारी भी शुभ माने जाने के कारण ज्वेलर्स की दुकान पर भीड़ रही। इसे लेकर दुकानदार गत सोमवार रात से ही तैयारियां करते रहे थे। सुबह मुहूर्त की खरीदी धनतेरस पर ग्राहकों द्वारा की गई है। इसके अलावा धनतेरस पर कई मंदिरों में तथा घरों में पूजा अर्चना की गई। साथ धन के देवता कुबेर देव से चिर स्थाई धन प्राप्ति के उनकी पूजा कर प्रार्थना की गई।

hindustan