*आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताये विधि महाविद्यालय में आयोजित*।
——————————————————–
“शासकीय विधि महाविद्यालय दतिया में महाविद्यालय स्तर पर क्विज,गायन,रंगोली,मेंहदी प्रीतियोगताये सम्पन्न।
—————////————////——————-
दतिया| म0प्र0 शासन के निर्देशानुसार शासकीय विधि महाविद्यालय दतिया में अमृत महोत्सव के अंतर्गत न्यू इंडिया@75 कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के पत्र क्रमांक: 573/165/रासेयो/2021 के अनुक्रम और मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में “जनभागीदारी से जन आंदोलन” कार्यक्रम के परिपेक्ष में “हमारा समाज हमारी जिम्मेदारी अभियान” के तहत गायन,क्विज,मेहंदी,रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनाँक:29.10.2021 से 01.11.2021 तक महाविद्यालय स्तर पर आयोजित किया गया। अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.डी.आर.राहुल की संरक्षकता में प्राचार्य श्री आशुतोष राय द्वारा म0प्र0 स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में छात्र/छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और प्रदेश की स्थापना के समय से ही सभी ने अपनी-अपनी समझ और क्षमता के अनुरूप मध्य प्रदेश के विकास में योगदान किया है। मध्यप्रदेश भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के सबसे विकसित,सशक्त,सक्षम,समृद्ध और अग्रणी राज्यों में शामिल हो इसके लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है ।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मध्य प्रदेश 01 नवंबर को स्थापना दिवस मना रहा है।हमारा प्रदेश आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बने क्विज प्रतियोगिता,गायन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।
जिसमें महाविद्यालय के प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है।
उक्त प्रतियोगिताओं के रेफरी प्रो0सुश्री सूर्या शर्मा,प्रो0सुश्री किरण वाला,श्रीमती संध्या गुप्ता ग्रंथपाल,श्री ब्रजमोहन शर्मा कीड़ा अधिकारी,के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं को संपन्न कराया गया।
उक्त प्रतियोगिताओं में श्री सत्येन्द्र दिसोरिया,श्री सुभाष दांगी,श्री रोहित अहिरवार,श्री आयुष लिटोरिया,श्री लक्ष्मण प्रसाद,श्री नीरज यादव,श्री दीपक योगी,सुश्री रुही खान,सुश्री रानी यादव, सुश्री रोशनी यादव,सुश्री समीक्षा दुवे,सुश्री अंकिता श्रीवास्तव,सुश्री फरीन खान,सुश्री वैशाली भार्गव,सुश्री रीना गौतम सहित शासकीय विधि महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



