सदस्यता अभियान जिला कांग्रेस कार्यालय में 
दतिया जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कल दिनांक 1 नवंबर 2021 दिन सोमवार को सुबह ठीक 11:00 बजे से कांग्रेस के सदस्यता अभियान का शुभारंभ अशोक दांगी बगदा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दतिया द्वारा किया जाएगा
*विदित है अभा कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कल सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी भोपाल में कांग्रेस सदस्यता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।इसी तारतम्य में सुबह ठीक 11:00 बजे जिला कांग्रेस कार्यलय में सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा। इस सदस्यता अभियान में समाज के सभी वर्गों व प्रबुद्ध जनों को कांग्रेस सदस्य बनाया जावेगा।सभी कांग्रेस जनों से अनुरोध है कि कार्यक्रम में शामिल होकर स्वयं सदस्य बने एवं अपने साथ प्रबुद्ध जनों को लाकर उन्हें भी सदस्य बनवावें।*
*धन्यवाद*
अशोक श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी दतिया



