टीकारण अभियान के पहले दिन 11 हजार 600 लोगों को लगे टीके
—————————————-
दतिया। जिले में कोरोना के संक्रमण को रोकने हेतु जिले में शनिवार एवं रविवार अर्थात 30 एवं 31 अक्टूबर को कलेक्टर संजय कुमार के मार्गदर्शन में टीकाकरण हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के पहले दिन शनिवार को 11 हजार 592 सेकेंण्ड डोज का टीका लगाया गया। कलेक्टर संजय कुमार ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि जिन्होंने पहला कोरोना का टीका लगवा लिया है। लेकिन दूसरा टीका ड्यू है उसे निर्धारित तिथि पर अवश्य लगवा ले। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. डीके सोनी ने बताया की दो दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान के तहत् आज शनिवार को 11 हजा 592 लोगों का कोरोना का द्धितीय टीका लगाया गया। जिले में अभी तक 8 लाख 45 हजार 130 टीके लगाये जा चुके है। जिसमें 5 लारख 59 हजार 690 प्रथम डोज का टीका जबकि 2 लाख 85 हजार 440 द्धितीय डोज का टीका लगाया गया है।




