Breaking दतिया

गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने सुनीं लोगांे की समस्यायंे निराकरण के दिए निर्देश दतिया, 23 अक्टूबर 2021/ मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदी कार्य

जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया
मध्यप्रदेश शासन
समाचार
गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने सुनीं लोगांे की समस्यायंे निराकरण के दिए निर्देश
दतिया, 23 अक्टूबर 2021/ मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदी कार्य, विध विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज शनिवार को अपने राजघाट कालौनी निवास पर जन सामान्य की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियांे को निराकरण के निर्देश दिए।
क्रमांक 291
——00000—–
24 अक्टूबर को विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी
दतिया, 23 अक्टूबर 2021/ 11 केव्ही रिछरा फाटक फीडर एवं 11 केव्ही इंडस्ट्रियल फीडर पर मैन्टीनेन्स कार्य किये जाने के कारण 11 केव्ही रिछरा फाटक फीडर एवं 11 केव्ही इंडस्ट्रियल फीडर की विद्युत सप्लाई 24 अक्टूबर 2021 को सुबह 7 बजे से सुबह 11 बजे तक बंद रहेगी।
सहायक यंत्री म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि. दतिया शहर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन क्षेत्रों की विद्यूत सप्लाई बंद रहेगी उनमें खटीकों का पठला, दांतरे की नरिया, आनंद टॉकीज, बच्चूमल का मिल, भरतनगढ़, रिछरा फाटक बाहर, मुन्नी सेठ की तलैयया से संबंधित क्षेत्र, इण्डस्ट्रीज एरिया, निचरौली रोड़, आदिवासी बस्ती, वक्शी के हनुमान जी से संबंधित क्षेत्र शामिल है। विद्युत सप्लाई का समय आवश्यकतानुसार घटाया बढ़ाया जा सकता है।
क्रमांक 292
——00000—–

hindustan