अतिवर्षा से खराब हुई फसलों में नुकसान देखने ऊँचीया, मुरगुवां, कटापुर, रानीपुरा, लोधीपुरा पहुंचे सेवढ़ा विधायक 
——————————————————-
दतिया। सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह शुक्रवार को अतिवर्षा से फसलों में नुकसान की स्थिति देखने मुरगुवां, ऊँचीया,कटापुर, लोधीपुरा, रानीपुरा आदि गांवों में किसानों के खेतों पर पहुंचे तथा किसानों से चर्चा कर फसलों में हुए नुकसान तथा सर्वे दल के संबंध में जानकारी ली। पीड़ित किसानों ने बताया कि अतिवर्षा से फसलों में 70 से 80 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।जिन खेतों में कम नुकसान है, उनमें भी धान के दानों की चमक कम हो जाएगी जिसका असर गुणवत्ता के साथ कीमत पर पड़ेगा। विधायक श्री सिंह पिछले चार दिन से लगातार अतिवर्षा प्रभावित गांवों में जाकर किसानों को हुए नुकसान की स्थिति की जानकारी जुटाने के साथ ही प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे किसानों का दर्द बांटने में लगे हैं। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि फसलों में हुए नुकसान का मुआबजा राशि दिलाने के लिए किसानों के हक की बात पूरी मजबूती से जिला प्रशासन व शासन स्तर पर रखेंगे।
गुरुवार को विधायक घनश्याम सिंह ने ग्राम थरेट, भगुआपुरा और मलियापुरा में किसानों के खेतों में जाकर धान की फसलों में हुए नुकसान को देखा था। साथ में पंजाब पांचाल, राजकुमार राजपूत, सतीश सिंह कमरिया, मान सिंह कमरिया, दीपेंद्र पुरोहित, नोमी सिंह मौजूद रहे।




