Breaking दतिया

राष्ट्रीय स्तर पर दांगी समाज का नाम पहुचने से अभिभूत दांगी समाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरू दांगी का किया सम्मान

राष्ट्रीय स्तर पर दांगी समाज का नाम पहुचने से अभिभूत दांगी समाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरू दांगी का किया सम्मानL
—————————————-
दतिया। जिले के दांगी समाज के युवा समाजसेवी एवं मंडी उपाध्यक्ष द्वारा दांगी समाज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर पहुचाने से अभिभूत दांगी समाज ने ग्राम उपराय में अखिल भारतीय दांगी युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरू दांगी का सम्मान किया गया। समाज के गणमान्य नागरिकों धीरू दांगी को अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं देते उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। बुधवार को शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ग्राम उपराय में खेड़ापति हनुमान जी बब्बा के मंदिर पर जिनको मोन रहने की शक्ति प्राप्त है, सम्मानीय मंदिर के पुजारी जी ने अखिल भारतीय दांगी युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरू दांगी का स्वागत किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में दांगी समाज के बरिष्ठ बुजुर्ग एवम युवा साथी उपस्थित रहे। अखिल भारतीय दांगी युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरू दांगी के साथ मे मुख्य रूप से शुभम दांगी सेमई उपस्थित रहे। मालूम हो कि सरल सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी धीरू दांगी के क्षत्रिय दांगी युवा संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर समाज मे हर्ष का माहौल है। इस दौरान स्वागत करने बालो में मुख्य रूप से सोसायटी अध्यक्ष बल्लू दांगी, उधम दांगी, सज्जन दांगी, रम्मू दांगी, रामजी दांगी, संजू दांगी, कपिल दांगी, सूरज दांगी, अन्नू दांगी, दिनेश दांगी, राहुल दांगी, जयप्रकाश दांगी, जगदीश दांगी, रमाकांत दांगी, गुड्डू दांगी आशिक दांगी आदि लोग उपस्थित रहे।

hindustan