मंदिरों में बड़े धूम धाम से मनी शरद पूर्णिमा का पर्व,भक्तो का खीर प्रसाद का किया गया वितरण।
इंदरगढ़ – शरद पूर्णिमा पर्व आज नगर के समस्त मंदिरों पर बड़े ही धूम धाम से मनाया गया,आज भगवान मंदिर में बाहर खुले में विराजमान हुए,खुले मैदान में ही भगवान की पूजा अर्चना की गई,और भजन कीर्तन का सिलसिला जारी रहा, नगर के अंदर वस्ती स्तिथ प्राचीन2 राम जानकी सरकार मंदिर पर पुजारी प. भरत मिश्रा द्वारा राम दरबार की महा आरती कर,भक्तो को खीर प्रसाद का वितरण किया गया,शरद पूर्णिमा के पर्व पर भक्तो ने भी मंदिरों पर मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।




